अखण्डनगर चौक पर लगा सरकारी हैण्डपम्प बार-बार हो रहा खराब, प्यास बुझाने को भटक रही जनता
अखण्डनगर / सुल्तानपुर
बब्बू बंगाली के सामने अखण्डनगर चौक पर लगा इकलौता सरकारी हैण्डपम्प बार-बार खराब हो रहा है। पिछले कई दिनों से हैण्डपम्प खराब पड़ा है, जिसके चलते चौक पर आने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि अखण्डनगर चौक पर मात्र एक ही सरकारी हैण्डपम्प लगा हुआ है। वह भी अधिकांश समय खराब ही रहता है। पानी के अभाव में लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, या फिर दुकानों से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों की इस बेपरवाही से लोगों में काफी आक्रोश है। क्योंकि इस समय दुर्गा पूजा चल रहा है और थकी हुई जनता पानी के लिए तरस रही है।
लोगों की मांग है कि हैण्डपम्प को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए और चौक पर एक और नया हैण्डपम्प लगवाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर




















