माहुल में ढाई घंटा रुके ए आई एम आई एम सुप्रीमो ओवैसी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के आवास पर किया भोजन,बच्चियों को दी दुवा

0
1

अहरौला आजमगढ़

माहुल आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार को ढाई घंटे रुके। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के आवास पर भोजन किया और शाम की नमाज पढ़ने के बाद शौकत अली की बेटियों को दुवा देते हुए आजमगढ़ निकल गए। इस दौरान भारी संख्यां में पुलिस तैनात रही।

ओवैसी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के फुलवरिया अंडरपास से उतर कर दिन में 3 बजकर 35 मिनट पर शौकत अली के आवास पर पहुंचे और ढाई घंटे तक रुके और छः बजकर 15 मिनट पर यहां से रवाना हुए।

इस अवसर पर पार्टी के नेताओं के साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय सिंह गौर,थानाध्यक्ष अतरौलिया अश्विनी दुबे , थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ,माहुल चेयरमैन लियाकत अली,हाजी अकरम खान,आज़मखां,डाक्टर कादिर मोहम्मद जाहिद खानआदि रहे। अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें