सरायमीर से लापता दो लड़कों को सूरत शहर से सकुशल बरामद

0
1

 

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के मदरसे से लापता हुए दो किशोरों को परिजनों ने गुजरात के सूरत शहर से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों के वापस मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। मामले में सरायमीर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार, मो. साहिल (8) पुत्र अब्दुल वहाब निवासी ग्राम पारा तथा निजामुद्दीन उर्फ राजिक (16) पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम खरेवा, थाना सरायमीर, मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां में रहकर पढ़ाई करते हैं। 4 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे दोनों मदरसे से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर अब्दुल्ला पुत्र शकील अहमद निवासी रम्मौपुर, थाना दीदारगंज ने 5 अक्टूबर को सरायमीर थाने में प्रार्थना पत्र दिया।

 

पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 249/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

10 अक्टूबर को अब्दुल्ला ने थाने पहुंचकर बताया कि दोनों किशोर अन्य लड़कों के साथ घूमने निकले थे और ट्रेन से फूलपुर से सूरत पहुंच गए थे। बाद में मामा और परिवार के लोग उन्हें सकुशल वापस लेकर आए। मामले में उपनिरीक्षक बनारसी यादव और कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं। जिससे परिवार ने राहत की सांस लेते हुए प्रसन्नता जाहिर कर लोगों को धन्यवाद दिया

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें