सुल्तानपुर-बल्दीराय
थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 13 वर्षीय अमान खान पुत्र अकलीम की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि बालक को सर्प ने डस लिया था। परिजनों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बालक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बल्दीराय गुलाब सिंह तथा हल्का लेखपाल कमलेश सरोज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता संबंधी जानकारी दी।
मृतक को आज ही दिनांक 29-06-26 को शाम 5 बजे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर






















