पीएचसी में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, सैकड़ों मरीजों ने कराया इलाज
*मुडिला/ कादीपुर* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुडिला में 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में मरीज अलग-अलग बीमारियों का इलाज और चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए पीएचसी पहुंचे।
ओपीडी में दिनभर काफी भीड़ रही। डॉक्टर लगातार मरीजों की जांच एवं उपचार में जुटे रहे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सीएचसी परिसर में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, वहीं चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी लगातार अपनी ड्यूटी करते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते रहे।
पीएचसी में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, कमजोरी, संक्रमण, त्वचा संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी के अनुसार उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।
पीएचसी में मरीजों की आवाजाही बनी रही। यहां दांतों में दर्द, दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से खून आना, दांतों में संक्रमण, दांतों की सफाई, मुंह की दुर्गंध तथा अन्य दंत एवं मुंह से संबंधित समस्याओं की जांच और उपचार किया जाता है।
रिपोर्ट – विवेक कुमार पत्रकार





















