दोस्तपुर/सुलतानपुर
दोस्तपुर ब्लाक अन्तरगत कटघरा पट्टी वनपुरवा में प्रधान और हेड मास्टर शिव कुमार मौर्य के मिली भगत से घटिया मैटेरियल से निर्मित प्रायमरी स्कूल की दीवाल ढह जान से एक गरीब मजदूर हरिराम केवट उर्फ समारू गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल समारू को तत्काल दोस्तपुर सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हरिराम केवट उर्फ समारू को मृत घोषित कर दिया । हरीराम ने अभी एक हफ्ते पहले अपनी एक लड़की का शादी भी किए थे और आज दो लड़के और लड़कियों को छोड़ कर चले गए । जिससे परिवार को गहरा आघात लगा है।
नीरज कुमार की रिपोर्ट
In






















