सुल्तानपुर/अखंड नगर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पाराबासूपुर स्थित जनसेवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कार्यशैली और छात्र उपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 के अप्रैल माह में विद्यालय अभिलेखों में लगभग 102 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण दर्ज है, जबकि 2 जुलाई को विद्यालय परिसर में केवल एक-दो बच्चे ही उपस्थित दिखाई दिए। आरोप है कि लंबे समय से छात्र संख्या एवं उपस्थिति में अनियमितता दिखाकर सरकारी धनराशि का लाभ लिया जा रहा है। वहीं, उच्च अधिकारियों द्वारा संभावित निरीक्षण की सूचना से विद्यालय प्रशासन और शिक्षक वर्ग में हलचल बनी हुई है। अभिभावकों ने विद्यालय में शासन की ओर से मिलने वाले दूध, फल एवं अन्य निःशुल्क सुविधाओं का नियमित वितरण सुनिश्चित कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।





















