काली माता मंदिर के सामने सड़क निर्माण न होने से हुआ जलभराव, आम जनता और राहगीरों को परेशानी

0
5

 

 

अखण्डनगर / सुल्तानपुर

 

मामला ग्राम पंचायत मन्सा बाजार का है।अयोध्या धाम जाने वाले मार्ग पर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के सामने सड़क निर्माण न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनता और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

बताया जा रहा है कि यह मार्ग अयोध्या धाम को जोड़ता है और दूसरी तरफ गोसाईगंज के लिए निकलता है। यहां पर बहुत पुराना काली माता का मंदिर स्थित है, जहां दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। लेकिन थोड़ी सी बरसात होते ही मंदिर के सामने सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे दर्शन करने आए भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क निर्माण और मरम्मत का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस योजना को लेकर प्रतिबद्ध है, लेकिन स्थानीय विधायक, सांसद और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद इस सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। अब देखना यह है कि जनता की समस्याओं का निस्तारण कब तक हो पाता है और इस समस्या का समाधान कैसे होता है, या फिर स्थिति ऐसी ही बरकरार रहती है।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें