मार्टिनगंज ब्लॉक सभागार में आज सुबह 11 बजे पत्रकार बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैंकड़ों सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी, एससी एसटी एवं आरक्षण के विरोध में बैठक एवं प्रदर्शन किया जहाँ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व से ही मौजूद थाना प्रभारी दीदारगंज जयप्रकाश यादव एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। वहीं उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता के निर्देश पर न्यायिक तहसीलदार ने धरना स्थल में पहुंच सवर्ण समाज की मांगों को सुना एवं धरनारत बैठे कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता जर्नलिस्ट बृजेश कुमार सिंह ने संभ्रांत गणों के साथ न्यायिक तहसीलदार विजय प्रकाश श्रीवास्तव को राष्ट्रपति महोदया के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा की यूजीसी कानून कानून वापस हो, एससी एसटी एक्ट समाप्त कर समान नागरिकता कानून लाया जाय और आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार लागू किया जाय जिससे लोगों में भेद भाव समाप्त हो , संपूर्ण समाज के लोग समानता का जीवन जी सकें ।अब भारत सवर्ण स ekमाज सरकार की तानाशाही सहन नहीं करेगा यदि यह भेद भाव रहित काला कानून वापस नहीं हुआ तो हम सभी आगे बड़ा आंदोलन करेंगे जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। जहां उपस्थित रहे गिरिजा
शंकर राय, अभिषेक मिश्रा, उमेश राय, लल्लन शुक्ला, कुलदीप सिंह, बृजेश पाठक, विजय यादव, संदीप विश्वकर्मा, अजीत सिंह, शिवगोविंद सिंह, बिरू सिंह, अजय सिंह, अनिलकांत राय, जयप्रकाश राय, शुभम विश्वकर्मा, रामायण सिंह, मंगल मिश्रा, अनीश खान, बिक्की सिंह आदि।
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट




















