अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
रविवार को लखनऊ स्थित होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय नितिन नवीन से सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने आत्मीय भेंट एवं शिष्टाचार मुलाकात की मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, माननीय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, माननीय कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राष्ट्रीय लोक दल के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व सांसद प्रवीण निषाद जी चौरी चौरा विधायक श्रवण निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह,विश्वास और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से जनसेवा,संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प और अधिक दृढ़ होता है।
नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर



















